लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। साथ ही, उन्होंने ईश्वर से खड़गे के दीर्घायु, स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन की कामना की।