Aadhaar Update: UIDAI ने जन्मतिथि और फिंगरप्रिंट बदलाव पर लागू की नई सख्त लिमिट, Fraud रोकने के लिए नियम कड़े



आधार कार्ड अपडेट के नए नियम 2025 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में बदलाव से जुड़े नियमों को 2025 में और सख्त कर दिया है। अब बार-बार…

Aadhaar Update: UIDAI ने जन्मतिथि और फिंगरप्रिंट बदलाव पर लागू की नई सख्त लिमिट, Fraud रोकने के लिए नियम कड़े

आधार कार्ड अपडेट के नए नियम 2025

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में बदलाव से जुड़े नियमों को 2025 में और सख्त कर दिया है। अब बार-बार आधार कार्ड में जन्मतिथि या बायोमेट्रिक जानकारी, जैसे फिंगरप्रिंट, अपडेट करवाने की प्रक्रिया पर नियंत्रण लगाया गया है।

जन्मतिथि अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

नए नियमों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि बदलवानी है, तो अब इसके लिए असली बर्थ सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य हो गया है। UIDAI अब केवल प्रमाणिक और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर ही जन्मतिथि में बदलाव स्वीकार करेगा। बिना प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत किए कोई भी संशोधन संभव नहीं होगा।

  • 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के लिए, राज्य सरकार द्वारा जारी असली जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
  • अन्य स्वीकृत दस्तावेजों में पासपोर्ट, SSLC सर्टिफिकेट आदि शामिल हैं।

फिंगरप्रिंट अपडेट पर नियंत्रण

UIDAI द्वारा फिंगरप्रिंट अपडेट की सीमा तय करने की प्रक्रिया जारी है। वरिष्ठ नागरिकों को इसमें छूट दी जा सकती है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ उनके फिंगरप्रिंट में बदलाव संभव है। हालांकि, युवाओं के लिए बार-बार फिंगरप्रिंट अपडेट करवाना अब संभव नहीं होगा।

जानकारी की सत्यता के लिए नई तकनीक

UIDAI अब आधार कार्ड में दर्ज जानकारी को पैन कार्ड, CBSE मार्कशीट और मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं के डेटा से भी सत्यापित करेगा। साथ ही, बायोमेट्रिक जानकारी की प्रामाणिकता जांचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

आधार आवेदन प्रक्रिया में बदलाव

आधार कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। दस्तावेजों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, केवल ऐसे दस्तावेज ही मांगे जाएंगे जिनकी पुष्टि राज्य सरकार के रिकॉर्ड से की जा सके।

UIDAI का उद्देश्य

इन सभी बदलावों का मुख्य उद्देश्य आधार कार्ड का दुरुपयोग रोकना और प्रत्येक नागरिक की पहचान की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बनाए रखना है।