Posted in

Pseb.ac.in पर परिणाम घोषित, 91% छात्रों ने पास किया, मार्कशीट यहाँ देखें!

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2025 की 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर … Pseb.ac.in पर परिणाम घोषित, 91% छात्रों ने पास किया, मार्कशीट यहाँ देखें!Read more

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2025 की 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 2,65,388 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 2,41,506 छात्र सफल हुए हैं।

इस परीक्षा में कुल 5,950 छात्र फेल हुए हैं, जबकि 17,844 छात्रों को कंपार्टमेंट दिया गया है। इसके अलावा, 88 छात्रों के परिणाम रोक दिए गए हैं।

लड़कियों ने इस बार लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों की कुल संख्या 1,24,229 थी, जिनमें से 1,17,175 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। लड़कियों की पासिंग प्रतिशत 94.32% रही। वहीं, लड़कों की कुल संख्या 1,41,156 थी, जिनमें से 1,24,328 ने सफलता हासिल की, और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 88.08% रहा।

PSEB ने इस परिणाम की घोषणा के लिए मोहाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस साल कुल 91% छात्रों ने परीक्षा पास की है, जिसमें लड़कियों ने फिर से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Also Read: PGD Company: IIMC Dhenkanal में संचार और मॉडल प्रबंधन का नया कार्यक्रम

पिछले साल की टॉपर की सूची में एकांप्रीत सिंह और रविंदर सिंह ने 500 में से 500 अंक हासिल किए, जबकि अश्वनी ने 499 अंक प्राप्त किए।

छात्र अपने रोल नंबर और नाम के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकते हैं।