Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी का होगा आगमन; चमक उठेगा आपका भाग्य



Dhanteras Shopping 2025 | Image: Meta AI धनतेरस शॉपिंग 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस…

Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी का होगा आगमन; चमक उठेगा आपका भाग्य

Dhanteras Shopping 2025 | Image: Meta AI

धनतेरस शॉपिंग 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को धन त्रयोदशी और धन्वंतरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी का अवतरण कलश के साथ हुआ था, इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व अत्यधिक है।

धनतेरस का यह व्रत विशेष रूप से सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस दिन नए सामान की खरीदारी करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर किया गया कोई भी नया खरीददारी से धन 13 गुना बढ़ जाता है। इसी दिन से दिवाली के उत्सव की शुरुआत होती है, जिससे यह पर्व और भी खास बन जाता है।

यदि आप धनतेरस के दिन इस बात को लेकर उलझन में हैं कि इस दिन आपको क्या खरीदना चाहिए ताकि आपके जीवन में सुख और समृद्धि आए, तो आइए हम ज्योतिाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से जानें कि इस दिन किन वस्तुओं की खरीददारी करना लाभकारी हो सकता है।

धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही घर की सफाई और नकारात्मकता को दूर करने में भी झाड़ू की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

धनतेरस के दिन खरीदें शंख और रूद्राक्ष

धनतेरस के दिन शंख और रूद्राक्ष खरीदने का भी विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन इन वस्तुओं की खरीद से घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। शंख का उपयोग पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है, जबकि रूद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

धनतेरस के दिन खरीदें तांबा

धनतेरस के दिन तांबा खरीदने का भी खास महत्व है। तांबा सूर्यदेव का कारक माना जाता है। इसे खरीदने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तांबा स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है और इसे धारण करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़ें – सीट शेयरिंग पर नीतीश की नाराजगी की अटकलों पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ललन सिंह बोले- सबकुछ CM की जानकारी में है लेकिन महागठबंधन…

धनतेरस के दिन खरीदें नमक और साबुत धनिया

धनतेरस के दिन साबुत धनिया और नमक खरीदने का भी महत्व है। घर में नमक और धनिया लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और दरिद्रता से छुटकारा मिल सकता है। ये दोनों वस्तुएं रसोई में आवश्यक होने के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती हैं।

धनतेरस के दिन खरीदें पान का पत्ता

धनतेरस के दिन पान का पत्ता घर लाने से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पान का पत्ता शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर लाने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

लेखक –