जब भी हमारे जीवन में समस्याएं आती हैं, तो हम ज्योतिष शास्त्र का सहारा लेते हैं। वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञ सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को संतुलित करने के उपाय बताते हैं। वस्तुएं हमारे आसपास कई तरह की ऊर्जा उत्पन्न करती हैं, जो हमारी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर असर डालती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम कोई सामान अपने घर में रखते हैं या सजाते हैं, तो वहां ग्रहों की ऊर्जा प्रवाहित होती है।
इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ विशेष वस्तुएं रखना फायदेमंद माना जाता है। ये चीजें न केवल नकारात्मक ऊर्जा को कम करती हैं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि भी बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं कि घर में किन वस्तुओं को रखना चाहिए।
तुलसी का पौधा: तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। रोजाना तुलसी को जल देने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
जल से भरा कलश: तांबे या पीतल के कलश में जल भरकर रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसे ईशान कोण दिशा में रखना शुभ होता है।
Also Read: Love Horoscope: 9 मई 2025 का प्रेम राशिफल, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
पंचमुखी हनुमान की तस्वीर: घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव होता है। इसे दक्षिण दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति: भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इनकी मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करने से धन की कमी नहीं होती और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।