शिवराज सिंह चौहान ने Congress पर साधा निशाना: संसद और लोकतंत्र पर X (Twitter) पर दी कड़ी प्रतिक्रिया



भोपाल। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध और सत्र को आधे दिन के लिए स्थगित किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि…

शिवराज सिंह चौहान ने Congress पर साधा निशाना: संसद और लोकतंत्र पर X (Twitter) पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

भोपाल। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध और सत्र को आधे दिन के लिए स्थगित किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा के माध्यम से ही सशक्त बनता है।

संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में लिखा कि सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से बच रहा है और लोकतंत्र को शोरतंत्र में बदल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष इससे क्यों भाग रहा है।

भारतीय सेना के शौर्य पर देश को गर्व

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है और सेना की जय-जयकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज भारतीय सेना की वीरता की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। ऐसे समय में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष को सरकार के साथ एकजुट होकर सेना के शौर्य को नमन करना चाहिए था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता का संदेश जाता।

विपक्ष पर गंभीर आरोप

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह सरकार के साथ खड़े होने के बजाय पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है और सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का साहस इस हद तक है कि पाकिस्तान अब तक अपने रहीम यार खान एयरबेस को ठीक नहीं कर पाया है। चौहान ने बताया कि प्रत्येक भारतीय को देश की सेना पर गर्व है और सभी नागरिक मजबूती से सेना के साथ खड़े हैं।