घर की सजावट के साथ-साथ वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कई लोग इसे गमले में मिट्टी में लगाते हैं, जबकि कुछ इसे कांच की बोतल या जार में लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार, अगर मनी प्लांट को सही दिशा में लगाया जाए, तो इससे घर में सुख और समृद्धि आती है, साथ ही धन का प्रवाह भी बढ़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ है या अशुभ।
कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक समृद्धि में भी सहायता मिलती है। हालांकि, इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
**लाभ**
मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन में वृद्धि होती है।
यह पौधा घर में निगेटिव ऊर्जा को दूर करता है और सुख-शांति बनाए रखता है।
कांच की बोतल में इसे उगाना मिट्टी की तुलना में आसान है और यह जल्दी बढ़ता है।
इसके अलावा, मनी प्लांट कांच की बोतल में आकर्षक दिखता है और इंटीरियर्स को भी खूबसूरत बनाता है।
**इन बातों का रखें ध्यान**
गंदा और बदबूदार पानी रखने से निगेटिव ऊर्जा बढ़ सकती है, इसलिए हर 4-5 दिन में पानी बदलते रहें।
अगर मनी प्लांट की पत्तियां सूख रही हैं, तो इसे तुरंत हटा दें, वरना यह निगेटिव ऊर्जा बढ़ा सकता है।
मनी प्लांट को हमेशा उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
इसके लिए टूटी-फटी कांच की बोतल का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इससे घर में अशुभ प्रभाव आ सकता है।
Also Read: Love Horoscope: 15 मई 2025 का प्रेम राशिफल – प्रेमियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
**मनी प्लांट लगाने का सही तरीका**
मनी प्लांट लगाने के लिए एक पारदर्शी कांच की बोतल या जार चुनें।
इसमें साफ पानी डालें और हर 4-5 दिन में पानी बदलते रहें।
कांच की बोतल में मनी प्लांट की बेल डालें और इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां प्राकृतिक रोशनी आती हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े।
आप चाहें तो उस पानी में थोड़ा सा लिक्विड फर्टिलाइजर मिलाएं, जिससे पौधा तेजी से बढ़ सके।