Horoscope Advisory: 21 जुलाई 2025, सोमवार का राशिफल



मेष अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। धार्मिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। सौम्य…

Horoscope Advisory: 21 जुलाई 2025, सोमवार का राशिफल

मेष

अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। धार्मिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। सौम्य व्यवहार से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परामर्श और परिस्थितियों से सहयोग मिलेगा। शुभांक: 3, 5, 7

वृष

समय कुछ प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। विवादों से दूर रहकर कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी में सतर्कता बरतें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। व्यवसायिक यात्राओं को फिलहाल टालें। कारोबारी कार्यों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभांक: 2, 4, 6

मिथुन

चालू कार्यों को सतर्कता से संभालें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय में रुकावटों से चिंता हो सकती है। शत्रु, चिंता और संतान संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति में बाधा महसूस होगी। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। शुभांक: 2, 5, 8

कर्क

परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभावित है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। राजकीय सम्मान मिलने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कार्य स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर न रहें। शुभांक: 1, 5, 8

सिंह

नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। घर और व्यवसाय को अलग रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के संकेत हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। कार्यस्थल पर अनुशासन लाभकारी रहेगा। कोई प्रिय वस्तु या नया वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकता है। शुभांक: 2, 5, 7

कन्या

धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। संवाद में संयम रखें। मन में अस्थिरता बढ़ सकती है। भावुकता में निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें। मानसिक परेशानी और संतान संबंधी चिंता हो सकती है। कला क्षेत्र के लोगों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा फिलहाल टालें। शुभांक: 2, 6, 8

तुला

सरकारी क्षेत्र से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराने विवाद समाप्त होंगे। आर्थिक मजबूती की दिशा में मन एकाग्र रहेगा। उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। बकाया धन मिलने की संभावना है। शुभांक: 1, 5, 8

वृश्चिक

उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य का त्याग करें। नए आय के स्रोत बन सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्य करें। पसंदीदा भोज्य पदार्थ मिल सकते हैं। लम्बी यात्राएं और चुनौतीपूर्ण कार्य संभव हैं। व्यवसाय में आपकी मेहनत और लगन की परीक्षा होगी। शुभांक: 3, 6, 9

धनु

लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। कोई प्रिय वस्तु या नया वस्त्राभूषण मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। सरकारी कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। शुभांक: 3, 5, 7

मकर

आज की सुविधाओं का लाभ उठाएं, ये कल उपलब्ध नहीं होंगी। मित्रों से सतर्क रहें। संतोष से सफलता मिलेगी। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षिक क्षेत्र में उदासीनता संभव है। शुभ कार्यों में व्यय होगा और माहौल हर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा शुभ है। शुभांक: 3, 5, 8

कुंभ

अपने कार्य दूसरों के सहयोग से पूरे कर सकते हैं। मित्रों की उपेक्षा न करें। नौकरी में कुछ उलझनें रह सकती हैं। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा शिक्षा में परेशानी संभव है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। आज का परिश्रम भविष्य में लाभ देगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक: 3, 6, 9

मीन

अनावश्यक भागदौड़ से बचना अच्छा रहेगा। वरिष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। बुद्धि, बल और पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शुभांक: 2, 4, 8

Exit mobile version