भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूरी और तात्कालिक ceasefire लागू करने पर सहमति व्यक्त की है। यह महत्वपूर्ण समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद संभव हुआ। दोनों देशों के सैन्य संचालन के निदेशक जनरल (DGMO) के बीच फोन पर हुई बातचीत में इस निर्णय को मंजूरी दी गई।
इस समझौते के तहत, भूमि, जल और वायु में सभी सैन्य गतिविधियाँ तुरंत रोक दी जाएंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस ceasefire की पुष्टि की है। इसके अलावा, 12 मई को दोनों पक्षों के बीच एक और दौर की बातचीत प्रस्तावित है, जिसमें दीर्घकालिक मुद्दों और स्थायी शांति बनाए रखने पर चर्चा की जाएगी।
एक बार फिर से ceasefire शब्द चर्चा में आया है। लेकिन सवाल यह है कि ceasefire क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, और यह शांति स्थापना की दिशा में पहला कदम कैसे माना जाता है।
ceasefire का मतलब है युद्ध की समाप्ति, जिसमें युद्ध या किसी सशस्त्र संघर्ष में शामिल पक्ष आपसी सहमति से लड़ाई रोकने के लिए तैयार होते हैं। इसका उद्देश्य शांति की दिशा में कदम उठाना, मानवता की मदद करना या बातचीत का रास्ता खोलना है।
आज, दोनों पक्षों ने इस सहमति को लागू करने की बात कही है।