Posted in

Virat Kohli ने भारतीय सेना को भेजा भावुक संदेश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली … Virat Kohli ने भारतीय सेना को भेजा भावुक संदेशRead more

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारतीय सेना के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विराट कोहली ने देश की सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों का प्रतिशोध लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

8-9 मई की रात पाकिस्तान की सेनाओं ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करते हुए कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने मजबूती से नाकाम किया। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच, बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को स्थगित करने का निर्णय लिया। एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में इस कार्यक्रम को जारी रखना सही नहीं होगा।

विराट कोहली ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया और उनकी कुर्बानियों की सराहना की।

Also Read: Retirement Alert: विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन ने खेल को कहा अलविदा, 6 महीने में बदली उनकी पहचान!