देव दीपावली 2025 मंत्र: देव दीपावली, जिसे ‘देव दिवाली’ या ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पावन पर्व है। इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर दिवाली मनाने के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने अंधकासुर के पुत्र त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया था।
इस दिन की विशेषता यह है कि देवताओं ने प्रसन्न होकर पृथ्वी पर आकर दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया था, इसलिए इसे ‘देवों की दीपावली’ भी कहा जाता है। यह दिन मोक्ष और समस्त कष्टों के निवारण के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस पावन अवसर पर गंगा स्नान और दीपदान के साथ-साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लाता है।
इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए, इस लेख में हम जानते हैं कि ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी के अनुसार, किन मंत्रों का जाप इस दिन करना चाहिए।
भगवान शिव के महामंत्र का करें जाप
भगवान शिव का यह पंचाक्षरी मंत्र सभी पापों को नष्ट करता है और साधक को आंतरिक शांति प्रदान करता है। इसके जाप से जीवन के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं। इस मंत्र का उच्चारण करें:
ऊं नमः शिवाय
मोक्ष प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
यह द्वादशाक्षरी मंत्र है। इसका निरंतर जाप करने से भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष का आशीर्वाद मिलता है। इस मंत्र का जाप करें:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
महालक्ष्मी का धन-समृद्धि मंत्र
देव दीपावली पर दीपदान से न केवल देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है, जिससे धन-धान्य की कमी दूर होती है। इस मंत्र का जाप करें:
ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः
गंगा माता का स्तुति मंत्र
देव दीपावली पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। जो स्नान नहीं कर पाते, वे इस मंत्र से गंगा का आह्वाहन कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करें:
ऊं जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥
ये भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: आज देव दीपावली के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
दीपक दान करने के दौरान मंत्र जाप
दीप दान के समय इस मंत्र के उच्चारण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस मंत्र का जाप करें:
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि विनाशाय दीपज्योति नमोस्तुते॥
जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र
जीवन के कष्टों से मुक्ति और दीर्घायु के लिए भगवान शिव का यह मंत्र अत्यंत फलदायी है। इस मंत्र का जाप करें:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥























