Posted in

Light Colour Kurta Set: गर्मियों में ट्राई करें 4 लाइट कलर के खूबसूरत कुर्ता सेट, एलिगेंट लगेगा आपका लुक

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं तेज धूप के कारण और गर्मी से बचने … Light Colour Kurta Set: गर्मियों में ट्राई करें 4 लाइट कलर के खूबसूरत कुर्ता सेट, एलिगेंट लगेगा आपका लुकRead more

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं तेज धूप के कारण और गर्मी से बचने के लिए लड़कियां ढीले और हल्के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। वहीं अगर आप भी गर्मियों के मौसम में खूबसूरत आउटफिट की तलाश कर रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस गर्मी में भी आप अपने लुक को एलिगेंट बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे कुर्ता सेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको ट्राई करके आप गर्मियों के मौसम में अपना कूल लुक क्रिएट कर सकती हैं।

लाइट पर्पल कलर स्ट्रेट कुर्ता
अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती है और ऐसे में कंफर्टेबल आउटफिट पहनना पसंद कर रही है, तो आपके लिए यह स्टाइलिश लाइट पर्पल कलर स्ट्रेट कुर्ता बेस्ट हो सकता है। इस कुर्ते के साथ आप वाइट कलर की पेंट या प्लाजो शामिल कर सकती हैं। यह कुर्ता आपको ऑनलाइन 700 रुपए तक मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: हाथों की ढीली स्किन बनेगी कोमल और मुलायम, टाइट और शाइनी बनेगी त्वचा

राउंड नेक स्ट्रेट कट स्टाइल कुर्ता
अगर आप गर्मियों में कोई फंक्शन अटेंड करने वाली हैं, या फिर आप कंफर्टेबल कुर्ता देख रहे हैं। तो आप राउंड नेक स्ट्रेट कट स्टाइल कुर्ता कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप वाइट कलर की पैंट या फिर प्लाजो पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसको आप 700 रुपए तक ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
लाइट ब्लू वी नेक कुर्ता
अपने लुक को एलिगेंट टच देने और तेज गर्मी से बचने के लिए इस तरह के लाइट ब्लू वी नेक कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। आप ऑफिस या कॉलेज भी इस तरह के कुर्ते पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल बनाकर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं। यह कुर्ता आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा। ऑनलाइन खरीदने पर यह ुर्ता आपको 700 रुपए तक मिल जाएगा।
राउंड नेक ब्लू कलर स्ट्रेट कुर्ते
गर्मियों में आप राउंड नेक ब्लू कलर स्ट्रेट कुर्ते भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते को आप वाइट पेंट या प्लाजो के साथ पेयर कर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। आप चाहें तो इस कुर्ते को एक्सेसरीज में भी शामिल कर सकती हैं। इसको आप ऑफिस या फिर कॉलेज के अलावा किसी फंक्शन में भी ट्राई कर सकती हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगहों से यह कुर्ता खरीद सकती हैं।