आज का राशिफल: टैरो कार्ड रीडिंग 30 अक्टूबर 2025
आज के दिन, टैरो कार्ड्स सभी राशियों को छोटी-छोटी जीतों में खुशी ढूंढने की सलाह दे रहे हैं। यह जरूरी नहीं है कि हर प्रगति बड़ी हो। आपको अपने जीवन में अब तक लिए गए फैसलों से खुश रहना चाहिए और हर एक चीज के लिए आभारी रहना चाहिए। जब आप हर एक पल की कद्र करना सीख जाएंगे, तो आपकी जिंदगी में सकारात्मकता आएगी और धीरे-धीरे आपको सुकून भी मिलने लगेगा। टैरो कार्ड्स की मदद से, हम जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज की भविष्यवाणी।
मेष राशि टैरो राशिफल (Aries)
टैरो कार्ड: द चेरिएट
आज आपके पास हर एक सवाल का जवाब नहीं होगा। परेशान ना हो, क्योंकि इसमें कोई बुराई नहीं है। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाने की आवश्यकता नहीं है। आपकी असली ताकत यह है कि आप यह मान लें कि आपको हर चीज नहीं पता है। अगर आप हर सवाल के जवाब ढूंढने की जिद छोड़ देंगे, तो धीरे-धीरे आगे बढ़ना आसान हो जाएगा। चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश अब छोड़ दें।
- लकी टिप्स: जब किसी बात पर यकीन न हो, तो उसे मान लें।
वृषभ राशि टैरो राशिफल (Taurus)
टैरो कार्ड: पेज ऑफ कप्स
आपकी बातों में काफी पावर होती है। इसे हल्के में न लें। आपके एक-एक शब्द का गहरा असर हो सकता है। ऐसे में भले ही थोड़ा असहज हो, लेकिन आप सच ही बोलें। यदि आपका दिल साफ है और आप सच्चे रहते हैं, तो आपको खुद को साबित करने के लिए जोर से बोलने की आवश्यकता नहीं है। आज आपके दिल में जो भी हो, उसे सीधे कहें।
- लकी टिप्स: स्पष्टता के साथ बोलें, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचकर नहीं।
मिथुन राशि टैरो राशिफल (Gemini)
टैरो कार्ड: क्वीन ऑफ वैंड्स
आपके अंदर ऐसी ऊर्जा है जो किसी भी माहौल में जान भर सकती है। आज आपको इस बात पर ध्यान देना है कि आप इस ऊर्जा को कहां और कैसे इस्तेमाल करते हैं। कार्ड के मुताबिक आपकी ताकत इसी में है कि आप अपनी मौजूदगी कहां दर्ज करवाते हैं। किसी और के ड्रामे में आप न फंसें। अपनी ऊर्जा को बचाएं और ना कहना भी सीखें।
- लकी टिप्स: अपनी ऊर्जा को जरूरी चीजों में ही लगाएं।
कर्क राशि टैरो राशिफल (Cancer)
टैरो कार्ड: नाइन ऑफ कप्स
आज बिना किसी वजह के खुश रहिए। खुश रहना आपका हक है और इसके लिए आपको खुद को साबित करने की आवश्यकता नहीं है। भले ही दूसरों की खुशी के लिए आप अपनी खुशी को थोड़ा साइड में कर दें, लेकिन ऐसा न करें। अपनी खुशियों को संभालें। जितना आप इसे स्वीकार करेंगे, यह उतनी ही बढ़ती जाएगी।
- लकी टिप्स: बिना वजह आज खुश रहिए।
सिंह राशि टैरो राशिफल (Leo)
टैरो कार्ड: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आज आप थोड़ा हुक्त चला सकते हैं। हालांकि, दिल से काम करें। सिर्फ दिमाग से काम करना आज असर नहीं छोड़ने वाला है। काम में आपकी सच्चाई भी झलकनी जरूरी है। सोचने की जरूरत है कि आप जो कर रहे हैं, वह दिल से कर रहे हैं या अपना फर्ज समझकर। आगे बढ़ने में जल्दबाजी न करें।
- लकी टिप्स: वजह को समझकर ही आगे बढ़ें।
कन्या राशि टैरो राशिफल (Virgo)
टैरो कार्ड: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आज आपको ध्यान देने की आवश्यकता है कि आप किस जगह जरूरत से ज्यादा दे रहे हैं। अपनी बाउंड्री का ख्याल रखना स्वार्थ नहीं होता है। इसका मतलब है कि आप अपना ध्यान रखते हैं। हर चीज ठीक करने की जरूरत नहीं है। अपनी शांति की रक्षा खुद करें।
- लकी टिप्स: अपनी बाउंड्री का सम्मान करें।
तुला राशि टैरो राशिफल (Libra)
टैरो कार्ड: जजमेंट
अपनी जिंदगी को ऐसे ढालें जिसमें आप अपने असली रूप में हों। आप अब वो इंसान नहीं रहे जो कुछ महीने पहले तक थे। लोगों और जगहों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में कोई गलत बात नहीं है। आज ऐसे फैसले लें जो आपके सच से मेल खाते हों।
- लकी टिप्स: अपनी सच्चाई को स्वीकार करें।
वृश्चिक राशि टैरो राशिफल (Scorpio)
टैरो कार्ड: किंग ऑफ कप्स
लोग आपको गंभीरता से लेने लगे हैं, इसके लिए आपको अपनी पावर दिखाने की जरूरत नहीं है। आपका शांत और स्थिर स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी ताकत और पहचान है। अपनी मौजूदगी से ही आप बहुत कुछ कह सकते हैं।
- लकी टिप्स: किसी के लिए दिखावा न करें।
धनु राशि टैरो राशिफल (Sagittarius)
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
अब समय आ चुका है कि आप अपने अंदर उस हिस्से में लौट जाएं जो अब भी शांत है। आप कोई जवाब ढूंढ रहे थे, लेकिन जवाब यही है कि रुकना है। आगे बढ़ने की जल्दबाजी न करें।
- लकी टिप्स: उस चीज की ओर लौटिए जहां आपको सुकून मिलता है।
मकर राशि टैरो राशिफल (Capricorn)
टैरो कार्ड: द वर्ल्ड
अपनी गति से आगे बढ़ना एकदम सही है। सभी लोग आगे हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि आप पीछे रह गए हैं। आप भी जल्द ही वहां पहुंच जाएंगे, लेकिन अपने समय से।
- लकी टिप्स: अपनी यात्रा पर भरोसा रखें।
कुंभ राशि टैरो राशिफल (Aquarius)
टैरो कार्ड: सेवन ऑफ वैंड्स
आज जल्दबाजी में कुछ भी न कहें। रुककर थोड़ा सोचिए। हर चीज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। जब आपको अंदर से उथल-पुथल महसूस हो, तो थोड़ा रुक जाएं।
- लकी टिप्स: पहले सोच लें, फिर फैसले लें।
मीन राशि टैरो राशिफल (Pisces)
टैरो कार्ड: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आप दूसरों से बड़ी आसानी से घुल-मिल जाते हैं। आज अपने लिए वक्त निकालें। उन चीजों में रहें जहां आप अपनापन महसूस कर पाते हैं। जो चीजें जबरदस्ती लगे, उन्हें दूर जाने दीजिए।
- लकी टिप्स: जहां खुद को महसूस कर पाएं, वहीं हां कहें।
नीरज धनखेर (वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)
Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
Contact: Noida: +919910094779











