Delhi NCR News in Hindi:
रांची सहित पूरे राज्य में ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य के 14 जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। 24 घंटे के दौरान रांची से सटे खूंटी का न्यूनतम तापमान 13.4
.
इधर, रांची का न्यूनतम तापमान भी 3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह सामान्य से करीब 1 डिग्री कम है। जमशेदपुर का पारा 2.6 और डाल्टनगंज का 3.4 डिग्री तक गिर गया। जबकि, दिन के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आठ नवंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा। 10 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद धुंध गहराएगा। न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।



















